Saif Ali Khan Attack Big Update: सैफ अली खान हमला मामले में बड़ा अपडेट, दुर्ग पहुंची मुंबई पुलिस, आरोपी से करेगी पूछताछ
Saif Ali Khan Attack Big Update: सैफ अली खान हमला मामले में बड़ा अपडेट, दुर्ग पहुंची मुंबई पुलिस, आरोपी से करेगी पूछताछ

Saif Ali Khan Attack Big Update। Image Credit: IBC24
रायपुर। Saif Ali Khan Attack Big Update: अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर पर चाकू से हुए हमले के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छत्तीसगढ़ की दुर्ग आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। संदिग्ध की पहचान 31 साल के आकाश कनौजिया के रूप में की गई है।
दरअसल, आईजी आरपीएफ एसईसीआर जोन मुनव्वर खुर्शीद ने बताया कि, मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक जुहू पुलिस स्टेशन से इस संदिग्ध के बारे में सूचना मिली कि, एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है और उन्होंने संदिग्ध की तस्वीर साझा की। संदिग्ध को दुर्ग RPF पोस्ट लाया गया और वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया। संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम आज रायपुर पहुंची। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उससे शिनाख्त और पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, इस पूछताछ के बाद कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।
Saif Ali Khan Attack Big Update: बता दें कि, सैफ अली खान पर उनके बांद्रा निवास पर दो दिन पहले हमला हुआ था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ा है, 40 टीमें जांच कर रही हैं। 10 टीमें तो हमलावर के टेक-इंट के लिए काम कर रही हैं। ये कई लोकेशन के मोबाइल टावर डम्प का अध्ययन कर रही हैं। टावर डम्प के एनालिसिस से मिले टेक-इंट के आधार पर इस युवक को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से दुर्ग पुलिस ने उतार लिया है। यह युवक मुंबई से चढ़ा था। सैफ अली खान का हमलावर फोन नहीं चला रहा था, लेकिन उसके मुंबई में तीन-चार सीसीटीवी फुटेज मिल चुके हैं। आखिरी फूटेज एक मोबाइल शाप पर मिला था, जहां से उसने हैडफोन लिया था। बहरहाल, दुर्ग आरपीएफ ने युवक को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा है और मानकर चल रही है कि यही हमलावर है।
लेखक के बारे में
Web Title: Big update in Saif Ali Khan attack case, Mumbai police reached Durg, will interrogate the accused
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am