सीएम साय का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ में होता है गौहत्या और धर्मांतरण, दिलीप सिंह जूदेव ने जशपुर को बनाए रखा

यहां बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हुआ। लेकिन राजा होकर भी जूदेव पैर धुलाकर घर वापसी करवाते थे। सीएम ने कहा कि एशिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च यहां पर है।

सीएम साय का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ में होता है गौहत्या और धर्मांतरण, दिलीप सिंह जूदेव ने जशपुर को बनाए रखा
Modified Date: January 23, 2024 / 11:39 pm IST
Published Date: January 23, 2024 11:39 pm IST

cm sai on conversion : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में गौहत्या और धर्मांतरण होता है। सीएम ने आगे कहा कि जशपुर को दिलीप सिंह जूदेव ने बचाए रखा है। यहां बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हुआ। लेकिन राजा होकर भी जूदेव पैर धुलाकर घर वापसी करवाते थे। सीएम ने कहा कि एशिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च यहां पर है।

read more:  Raipur News : Congress, Rohingya और Missionary को लेकर Tiger Raja ने क्या कह दिया….

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बागेश्वर बाबा के हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में शामिल हुए, यहां पर उन्होंने भक्ति रस का आनंद लिया और कहा कि हमारे लिए यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ से भेजे चावल से श्री रामलला को भोग लगाया गया।

read more: सीरम इंस्टिट्यूट टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सीईपीआई वैश्विक नेटवर्क में शामिल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com