रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोहन मरकाम को पीसीसी अध्यक्ष पद से हटाते हुए बस्तर के सांसद दीपक बैज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है साथ ही मोहन मरकाम का भी आभार जताया है।
दूसरी तरह भाजपा ने इस नई नियुक्ति पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि ‘जिसका स्वाभिमान जागेगा उसे ‘मोहन मरकाम’ बना दिया जाएगा’
कांग्रेस में जो नतमस्तक रहेगा, ग़ुलामी और चरण वंदना करते रहेगा वही चल पाएगा… जिसका स्वाभिमान जागेगा उसे ‘मोहन मरकाम’ बना दिया जाएगा। pic.twitter.com/BsfVVARVbe
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 12, 2023