BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Former Naxalites in Raipur Fashion Show: फैशन शो से पहले रायपुर में हफ्ते भर की ट्रेनिंग.. कभी जंगलों से बाहर नहीं रखा था कदम, अब रैंप वॉक कर रही सरेंडर महिला नक्सली, खुद ही बताये अपने अनुभव

सुकमा की नौ पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर में छह दिन की ट्रेनिंग लेकर हथकरघा फैशन शो में रैंप वॉक किया और नई शुरुआत की।

Former Naxalites in Raipur Fashion Show

Former Naxalites in Raipur Fashion Show

satya prakash
Published: 14 Aug 2026 | 6:06 pmModified: 14 Aug 2026 | 6:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. नौ पूर्व महिला नक्सलियों ने किया रैंप वॉक
  2. रायपुर में छह दिन की ट्रेनिंग मिली
  3. हथियार छोड़कर मुख्यधारा में बढ़ी नई राह

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की 9 पूर्व महिला नक्सलियों की जिंदगी में बदलाव की एक नई तस्वीर सामने आई है। कभी बस्तर के जंगलों में हथियार लेकर घूमने वाली इन महिलाओं ने अब रायपुर में आयोजित हेंडलूम फैशन शो में रैंप पर कदम रखा और प्रदर्शन किया। (Former Naxalites in Raipur Fashion Show) यह कार्यक्रम राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था। पुलिस के मुताबिक सुकमा की नौ आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने इसमें हिस्सा लिया। यह पहल केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश का हिस्सा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कभी हाथों में होते थे खतरनाक हथियार

सुकमा एसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि इन महिलाओं ने कार्यक्रम के लिए रायपुर में करीब छह दिन की ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्हें फैशन शो में हिस्सा लेने के साथ स्वदेशी उत्पादों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भी तैयार किया गया।

एक पूर्व महिला नक्सली ने बताया कि वह पामेड़ एरिया कमेटी में काम करती थी और उसने वर्ष 2026 में आत्मसमर्पण किया। रायपुर में ट्रेनिंग का अनुभव उसके लिए बिल्कुल नया था। (Former Naxalites in Raipur Fashion Show) उसने बताया कि छह दिन की ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने कई नई चीजें सीखीं और उन्हें यह अनुभव काफी अच्छा लगा। एक अन्य पूर्व नक्सली पूनम देवी ने बताया कि उसने नवंबर 2007 में नक्सली संगठन में प्रवेश किया था और 12 जुलाई 2025 को आत्मसमर्पण कर दिया।

किसी ने संभाली INSAS, कोई थी कमांडर की गनर

एसपी के मुताबिक, इन नौ महिलाओं की नक्सली संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां थीं। कुछ पामेड़ एरिया कमेटी में काम करती थीं, जबकि कुछ बटालियन नंबर-1 के बड़े नक्सली कमांडरों की गनर थीं। इनमें से एक महिला नक्सली स्कूल में शिक्षक के तौर पर भी काम करती थी। एसपी ने बताया कि इनमें से एक महिला पहले INSAS राइफल भी संभालती थी। करीब छह महीने पहले आत्मसमर्पण करने वाली इन महिलाओं का अब जीवन पूरी तरह बदल रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस के अनुसार, फैशन शो में उनकी भागीदारी सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हथियार छोड़कर नई जिंदगी की ओर बढ़ने की कहानी है। (Former Naxalites in Raipur Fashion Show) अब ये महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ अपने हुनर को भी निखार रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी पहल से आत्मसमर्पित नक्सलियों में सरकार की पुनर्वास नीति के प्रति भरोसा बढ़ रहा है।

https://youtu.be/TKFzZVLp338?si=zPHTHrIavDMLl2Ga

इन्हें भी पढ़ें:

थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर

कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज

एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि

उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सुकमा की नौ आत्मसमर्पित पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर के हथकरघा फैशन शो में हिस्सा लिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Former Naxalites Walk Ramp in Raipur After Six-Day Training

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm