PRSU Exam News: बिना पेपर, बिना सूचना छात्र पहुंचे परीक्षा में.. रविशंकर यूनिवर्सिटी में लापरवाही से भड़के छात्रों ने किया जमकर हंगामा
बिना पेपर, बिना सूचना छात्र पहुंचे परीक्षा में.. रविशंकर यूनिवर्सिटी में लापरवाही…PRSU Exam News: Students reached the exam without any

PRSU Exam News | Image Source | IBC24
- पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी बड़ी लापरवाही आई सामने,
- सेमेस्टर परीक्षा के बीच बड़ी लापरवाही आई सामने,
- परीक्षा दिलाने पहुंचे छात्रों को दरवाजे पर घंटो इंतजार करते रहे,
रायपुर : PRSU Exam News: पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के बीच बड़ी लापरवाही सामने आई है। आज सुबह 8 बजे अलग अलग विषयों की परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा दिलाने पहुंचे छात्रों को दरवाजे पर घंटो इंतजार करने के बाद यह पता चला कि उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई है और आने वाले दिन में 19 जून को ली जाएगी।
Read More : All School Timing Changed: सभी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, रोज सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी
PRSU Exam News: बच्चों ने अपने विषय संबंधित शिक्षकों से बात करनी चाही तो पता चला कि बोर्ड पर लगा रोल नंबर चार्ट ही पूरा गलत है साथ ही जो परीक्षा आज आयोजित होनी थी उसका प्रश्न पत्र छप कर तैयार नहीं था। छात्र लगातार दो से तीन घंटे अलग अलग विभाग के चक्कर लगाते रहे लेकिन अंत में ना ही परीक्षा हुई ना ही किसी जिम्मेदार ने कोई सटीक जवाब दिया।
PRSU Exam News: छात्रों के समर्थन में पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्विद्यालय में लंबे समय से ऐसी लापरवाही देखने मिल रही है। इससे पहले परीक्षा के लिए 7 बजे का समय निर्धारित किया गया था। छात्रों के विरोध के बाद 8 बजे का समय तय हुआ लेकिन फिर भी आज स्थिति ऐसी है कि 9.30 बजे तक ना ही परीक्षा हो पाई ना ही प्रश्न पत्र छपे थे। आगे ऐसी ही लापरवाही चलती रही तो NSUI द्वारा उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
Read More : Spicejet Share: तीन गुना मुनाफा! फिर भी स्पाइसजेट का शेयर धड़ाम से गिरा, क्या है वजह?
वही इस विषय में जब मीडिया कर्मी परीक्षा इंचार्ज से बात करने पहुंचे तो वे जवाब देने से बचते हुए नजर आए। इतनी बड़ी लापरवाही के बाद विश्वविद्यालय PRO ने शहर से बाहर होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। वही नवनियुक्त कुलसचिव मीटिंग में होने में होने की बात कहते रहे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाँ, 17 जून को होने वाली कुछ विषयों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह अब 19 जून को आयोजित की जाएगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: PRSU Exam News: Students reached the exam without any paper and without any information.. Students got angry due to negligence in Ravishankar University and created ruckus
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am