सवाल आपका है

Sai Cabinet Expansion News Today: दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने कैबिनेट विस्तार की अटकलों को दिया विराम, बताया कब होगा मंत्रिमं​डल का विस्तार

Sai Cabinet Expansion News Today: दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने कैबिनेट विस्तार की अटकलों को दिया विराम / Image Source: IBC24

Sai Cabinet Expansion News Today: दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने कैबिनेट विस्तार की अटकलों को दिया विराम / Image Source: IBC24

रायपुर: Sai Cabinet Expansion News Today सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। सीएम साय के दिल्ली दौरे पर रवाना होते ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी। वहीं, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि कब होगा साय कैबिनेट का विस्तार। बता दें कि साय कैबिनेट में फिलहाल दो पद खाली हैं।

Read More: Home Loan EMI: RBI के फैसले का असर… PNB ने घटाई होम और ऑटो लोन की EMI 

Sai Cabinet Expansion News Today दरअसल सीएम साय ने दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम साय ने बताया कि दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान प्रदेश की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर को साझा करने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। इस दौरान बोध घाट परियोजना, रिवर इंटरलिंकिंग पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बोध घाट परियोजना के बनने से 125 मेगावर्ट बिजली पैदा होगी। इन दोनों परियोजनाओं से कई हेक्टेयर में सिंचाई संभव होगी।

सीएम साय ने आगे बताया कि हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं इस पर पीएम मोदी को अवगत कराया। PM मोदी के हमें नक्सलवाद पर लड़ाई को लेकर बधाई दी है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हमने भी बधाई दी है। सीएम साय ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पीएम मोदी से क्या चर्चा हुई है। उन्होंने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि समय आने पर वो भी हो जाएगा।

Read More: भांजे में मामा को मारा चाकू, इलाके में दहशत का माहौल, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री और विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। सांसद अग्रवाल के पद छोड़ने के बाद से साय कैबिनेट में दो मंत्रियों का पद खाली है। साय कैबिनेट में बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा महकमे की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद से खुद सीएम साय इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Exit mobile version