कांग्रेस के उम्मीदवारों का राज्यसभा जाना तय, अब नहीं होंगे चुनाव, JCCJ प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज

कांग्रेस के उम्मीदवारों का राज्यसभा जाना तय, अब नहीं होंगे चुनावः Rajya Sabha candidate of Chhattisgarh elected unopposed

कांग्रेस के उम्मीदवारों का राज्यसभा जाना तय, अब नहीं होंगे चुनाव, JCCJ प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 1, 2022 5:56 pm IST

रायपुरः Rajya Sabha candidate of Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों का राज्यसभा जाना तय हो गया है। दरअसल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार डॉ. हरिदास भारद्वाज का नामांकन निरस्त हो गया है। रिटर्निंग अफसर ने उनके नामांकन को अवैध पाया है। नियमों के मुताबिक डॉ. भारद्वाज ने न्यूनतम 9 प्रस्तावक होने की अनिवार्य शर्त को पूरा नहीं किया है। जबकि कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया गया है।

Read more :  संगीत सेरेमनी में गेंदबाज दीपक चाहर और जया भारद्वाज ने लगाए जमकर ठुमके, आप भी देखें वायरल VIDEO

Rajya Sabha candidate of Chhattisgarh राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 31 मई को कांग्रेस की ओर से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने नामांकन किया था। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ओर से डॉ. हरिदास भारद्वाज ने पर्चा दाखिल किया। इसपर JCCJ विधायक दल के तीनों सदस्यों, डॉ. रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा ने प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए थे। यह नामांकन पत्र दो सेट में रिटर्निंग अफसर दिनेश शर्मा को दिया गया था।

Read more : PCC चीफ मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ में टिकट देने का बताया ये फार्मूला, कहा- मिलेगा बराबर-बराबर मौका 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।