गली-गली में शोर.. घूम रहे हैं बच्चा चोर! बच्चा चोरी गैंग की सक्रियता महज अफवाह या किसी की साजिश?

बच्चा चोरी गैंग की सक्रियता महज अफवाह या किसी की साजिश! Rumors of child theft in Chhattisgarh, panic among people

गली-गली में शोर.. घूम रहे हैं बच्चा चोर! बच्चा चोरी गैंग की सक्रियता महज अफवाह या किसी की साजिश?

Rumors of child theft in Chhattisgarh

Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 8, 2022 11:35 pm IST

संदीप शुक्ला/रायपुरः Rumors of child theft in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई शहरों में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह फैली है। लोग खौफ के साये मे हैं और किसी भी अजनबी शख्स को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य मानकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। अफवाह के कारण शुक्रवार को रायपुर के गोल बाजार में बच्चों को लेकर दिवाली में खरीदारी करने आई बाल आश्रम की टीम को लोगों ने घेर लिया और बच्चा चोरी करने का आरोप लगाने लगे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया कि बच्चा चोर गिरोह पकड़ा गया है। जिसके बाद पुलिस ने बाल आश्रम टीम को सुरक्षित तरीके से भीड़ से निकाला। दूसरा मामला डीडी नगर थाने में सामने आया है जहां बच्चों के साथ खेल रहे युवक को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझकर मारा पीटा। बच्चा चोरी होने की अफवाह के कारण हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस भी लोगों से अपील की है की अफवाह पर विश्वास न करें।

Read more :  लक्ष्मण रेखा पार.. कितने विधायक.. कितनी बार? आखिर बार-बार अपनी मर्यादा क्यों लांघते हैं माननीय? 

Rumors of child theft in Chhattisgarh भिलाई के चरोदा में बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मारपीट के वायरल क्लिप के आधार पर पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। जिनके खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया गया है। बच्चा चोरी के अफवाह को लेकर बिगड़ रहे माहौल को लेकर अब सरकार भी अलर्ट है। समीक्षा बैठक में सीएम ने सोशल मीडिया से फैल रहे अफवाहों का तत्काल कार्रवाई करने की बात कही।

Read more : होम लोन मिलने में हो रही दिक्कत? बस करें ये steps फॉलो, तुरंत मिलेगा अप्रूवल 

दरअसल इस तरह की घटनाओं के पीछे की वजह सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वो नकली संदेश और वायरल वीडियो हैं। जिन्हें धड़ल्ले से फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। अब सवाल है कि बच्चा चोरी गैंग की सक्रियता महज अफवाह या किसी की साजिश? हकीकत चाहे जो भी हो लेकिन IBC24 अपने दर्शकों और पाठकों से अपील करता है कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। बच्चा चोर जैसी अफवाहों से जितना हो सके उतना बचे।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।