CG News: गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक ने मांगी माफी, हुआ विरोध तो वीडियो जारी कर कही ये बात, सतनामी समाज के लोगों ने किया था थाने का घेराव

गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक ने मांगी माफी, The youth who made indecent remarks on Guru Ghasidas apologized

CG News: गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक ने मांगी माफी, हुआ विरोध तो वीडियो जारी कर कही ये बात, सतनामी समाज के लोगों ने किया था थाने का घेराव
Modified Date: October 31, 2025 / 07:32 am IST
Published Date: October 31, 2025 12:32 am IST

रायपुरः CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाबा गुरु घासीदास को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अब आरोपी युवक ने माफी मांगी है। आरोपी युवक ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कह रहा है कि कल रात मैंने शराब के नशे में गुरु घासीदास जी के बारे में गलत टिप्पणी कर दी थी। इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। गुरु बाबा घासीदास जी हम सबके पूजनीय है। मैं अमित बघेल के खिलाफ बोलना चाहता था और गलती से मेरे मुंह से अपशब्द निकल गए। इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

आरोपी युवक ने माफी मांगी

दरअसल, चक्रधर नगर के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले विजय राजपूत ने बुधवार रात शराब के नशे में बाबा गुरु घासीदास के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं थी। उसने सिग्नल चौक पर नशे में कई अभद्र टिप्पणियां भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सतनामी समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी जताई और पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सतनामी समाज के अजय कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट पर आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर धारा 296, 299, 302, 352, 3(5) BNS और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रायपुर में सतनामी समाज का विरोध प्रदर्शन

इधर, रायपुर में भी सतनामी समाज के लोगों ने शुक्रवार को रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर गहरी नाराजगी जताई और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।