केंद्रीय गृह मंत्री शाह बस्तर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री शाह बस्तर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री शाह बस्तर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
Modified Date: May 19, 2026 / 12:17 am IST
Published Date: May 19, 2026 12:17 am IST

रायपुर, 18 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को जगदलपुर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को पहुंचने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 19 मई का दिन बस्तर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होगा।

जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे यादव और धामी का साय ने स्वागत किया। इस दौरान साय ने दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की।

साय ने कहा, “बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर आज शांति, सुरक्षा और विकास की नयी पहचान गढ़ रहा है। ऐसे समय में देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति बस्तर के बदलते स्वरूप का प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नयी मजबूती प्रदान करेगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।

भाषा संजीव

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में