BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Naxal Encounter: नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता के बाद घनघनाया सीएम साय का फोन, केंद्रीय गृहमंत्री ने किया फोन, ली मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता के बाद घनघनाया सीएम साय का फोन, Union Home Minister took information about Narayanpur Naxal encounter

Deepak Sahu
Published: 05 Oct 2024 | 8:37 amModified: 05 Oct 2024 | 8:49 am

रायपुरः CG Naxal Encounter छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए इस एनकाउंटर में पुलिस ने अभी तक 30 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद किया है। इलाके में अभी जवान सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। इधर, शुक्रवार देर रात सीएम हाउस में इस एनकाउंटर को लेकर हाईलेवल मीटिंग हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम साय को फोन कर इस संबंध में जानकारी ली। सीएम ने उन्हें पूरे घटनाक्रम और जवानों की सफलता ही बिंदुवार जानकारी दी।

Read More : CG Naxal Encounter News: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़, रुक-रुककर हो रही फायरिंग 

CG Naxal Encounter दरअसल, सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली की ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को आता देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। जवानों ने यहां 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसे अब तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है।

Read More : Comment on Paigambar Muhammad : 'अगर आज जलाना है तो मोहम्मद के पुतले जलाइए..' विवादित बयान देकर फंस गए नरसिंहानंद महाराज, मुस्लिम समुदाय ने की ये मांग

करीब 10 लाख की इनामी नक्सली है नीती

महिला नक्सली कमांडर नीती के भी इस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है। ये DVCM कैडर की थी जिस पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय थी। इसके साथ ही एक DKSZC कैडर का नक्सली भी मारा गया है।

Read More : UP News : प्रेम-प्रसंग के चक्कर में एक साथ 4 हत्या, इस बात पर राजी नहीं हुई टीचर की पत्नी तो प्रेमी ने पूरे परिवार को गोलियों से भूना, आरोपी का एनकाउंटर 

इस साल अब तक 171 नक्सलियों को मार गिराया

इस साल बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित 7 जिले शामिल हैं। उधर, 11 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है। 24 सितंबर को भी सुकमा जिले में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया था। हालांकि दोनों शव को उनके साथी अपने साथ ही ले गए।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Union Home Minister took information about Narayanpur Naxal encounter

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm