उप्र: देह व्यापार में शामिल आठ युवतियों समेत 17 आरोपी गिरफ्तार

उप्र: देह व्यापार में शामिल आठ युवतियों समेत 17 आरोपी गिरफ्तार

उप्र: देह व्यापार में शामिल आठ युवतियों समेत 17 आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: September 13, 2025 / 08:38 am IST
Published Date: September 13, 2025 8:38 am IST

बलरामपुर/मेरठ, 12 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक लाउंज में छापेमारी कर कथित देह व्यापार में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मेरठ में देह व्यापार में संलिप्त चार महिलाओं समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि लॉन्ज एवं होटलों में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पाहलवारा मोहल्ले में मंगल प्रसाद टेंट हाउस पर छापेमारी कर सहजराम नामक व्यक्ति एवं दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि सिविल लाइन स्थित ‘अमन लाउंज’ में छापेमारी कर अनवर, सिराज, बरकत अली के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उधर मेरठ जिले में थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कबाड़ी बाजार इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर 17 महिलाओं को मुक्त कराते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलायें भी हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नवीना शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार देर रात यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के ख़िलाफ़ एएचटीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में मसूद, इलियास, जाकिर, याकुब और कन्हैया के अलावा चार महिलायें भी शामिल हैं। सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"