Ankit Baliyan Murder Gogi Gang: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या.. इस गैंग ने ली क़त्ल की जिम्मेदारी.. बताया, क्यों उतारा मौत के घाट

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोगी गैंग के नाम से वायरल पोस्ट ने जिम्मेदारी ली है।

Ankit Baliyan Murder Gogi Gang: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या.. इस गैंग ने ली क़त्ल की जिम्मेदारी.. बताया, क्यों उतारा मौत के घाट

Ankit Baliyan Murder Gogi Gang || Image- ANI News File

Modified Date: August 27, 2026 / 09:46 am IST
Published Date: August 27, 2026 9:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
  • गोगी गैंग के नाम से पोस्ट
  • वायरल गाने को लेकर हत्या का दावा

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार शाम सिंगर अंकित जब जिम से वर्कआउट करने के बाद बाहर निकल रहे थे। (Ankit Baliyan Murder Gogi Gang) इसी दौरान दो वाहनों से पहुंचे 3 से 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अंकित को पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोगी गैंग के सदस्य ने ली जिम्मेदारी

पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब 6:55 बजे की है। अंकित बालियान शामली के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे और यूट्यूब पर उनके कई म्यूजिक वीडियो मौजूद हैं। जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोगी गैंग हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें गोगी गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि अंकित ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हुई हत्या जैसे विषय पर एक गाना बनाया था।

शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस वायरल पोस्ट की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या अंकित का गोगी गैंग से जुड़ा कोई पुराना विवाद था और क्या इस विवाद का हत्या से कोई संबंध है। (Ankit Baliyan Murder Gogi Gang) एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की कई टीमें अलग-अलग दिशाओं में जांच कर रही हैं। एक बड़ी टीम हरियाणा भेजी गई है। दूसरी टीमें अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों की तलाश और सुराग जुटाने में लगी हैं।

Image

मकसद साफ़ नहीं, जाँच जारी

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अंकित के परिजनों ने बताया कि उन्हें हमलावरों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। परिवार का कहना है कि पुलिस ने जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या का असल मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के पीछे की वजह सामने आएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का लखनऊ में जोरदार स्वागत

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए

उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत

नेपाल बाढ़ : उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए

रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown