Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate: बिगड़ा विजय शर्मा और भूपेश बघेल का गणित, पूर्व सीएम ने कहा- मैं तो गणित का ही छात्र रहा हूं
Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate: बिगड़ा विजय शर्मा और भूपेश बघेल का गणित, पूर्व सीएम ने कहा- मैं तो गणित का ही छात्र रहा हूं
Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate: बिगड़ा विजय शर्मा और भूपेश बघेल का गणित, पूर्व सीएम ने कहा- मैं तो गणित का ही छात्र रहा हूं
रायपुर: Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर आज छत्तीसगढ़ की सियासत में महा मुकाबला देखने को मिल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश आज रायपुर प्रेस क्लब में डिबेट कर रहे हैं। दोनों ही नेताओं के बीच पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर LIVE डिबेट शुरू हो चुकी है। दोनों ही नेता अपने-अपने दावों और आंकड़ों के साथ एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक रही पुलिस: कांग्रेस
इसी बीच, प्रेस क्लब के अंदर एंट्री को लेकर कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दे रही है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोका जा रहा है।
हमारा था मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन: विजय शर्मा
Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate अपने डिबेट के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन हमारा था। हमारी पहली केबिनेट में 18 लाख PM आवास स्वीकृत दी। 25 सितंबर 2023 को कांग्रेस सरकार ने PM आवास स्वीकृत की। 25 सितंबर 2023 को सात लाख स्वीकृत किए। 25 सितंबर 2023 को केवल 84 हज़ार लोगों को पैसा गया। हमारी सरकार 11.75 लाख से ज़्यादा PM आवास पूर्ण किए।
कांग्रेस सरकार तीन लाख PM आवास बनाये
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पाँच साल में केवल तीन लाख PM आवास बनाये। छग देश में सबसे ज़्यादा PM आवास वर्ष 25-26 में बनाया। TS सिंहदेव ने PM आवास न बनने के कारण इस्तीफ़ा दिया था।
विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 लाख आवास बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 18 लाख आवास की मांग की, जिसके बाद केंद्र सरकार ने क्रमवार आवास की किस्तें जारी की। केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद 2 करोड़ आवास बनाने का संकल्प लिया गया। जिसमें से 2 करोड़ आवासों में से छत्तीसगढ़ को भी किस्त मिली।
बिगड़ा विजय शर्मा और भूपेश बघेल का गणित, पूर्व सीएम ने कहा- मैं तो गणित का ही छात्र रहा हूं
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- हम RBI से लोन लिए
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हमनें स्वीकृत नहीं दी, कोरोना काल में हम RBI से लोन लिए। कोरोना काल में राज्यों में वेतन नहीं दे पा रहे थे। केंद्र सरकर ने PM आवास के लिए पोर्टल बंद किया। बीजेपी सरकार कहती है 18 लाख PM आवास स्वीकृत किए। शिवराज चौहान अब तक 10 लाख PM आवास की स्वीकृति किए। सरकार के अनुसार 46 लाख का आंकड़ा पहुँच गया है।
भूपेश बघेल अपने पद अनुरूप बात कहे: विजय शर्मा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि ग्रोक से भी पूछेंगे तो सब बता देगा। भूपेश बघेल पूरी बात समझ रहे है। भूपेश बघेल बरगलाने की कोशिश कर रहे है। PM आवास पर भूपेश बघेल गलत काउंटिंग कर रहे है। भूपेश बघेल अपने पद अनुरूप बात कहे।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़ें Weather Report
- Doctor Salary Hike Latest Update: प्रदेश के संविदा प्रोफेसर को हर महीने मिलेंगे 2 लाख, जूनियर डॉक्टर के मानदेय में भी भारी इजाफा, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
- Nava Raipur Open 2026: आज से नवा रायपुर में सजेगा गोल्फ का रोमांच, सीएम साय करेंगे उद्घाटन, टीम इंडिया के ये पूर्व क्रिकेटर भी होंगे शामिल

Facebook


