Viral Video: लड़​कियों का वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, बीच चौपाटी में कर दी जमकर पिटाई

young man beat up by girls: कोरबा में एक युवक को वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। युवतियों के एक ग्रुप ने युवक को चौपाटी में भरी भीड़ में जमकर पिटाई कर दी।

Modified Date: August 7, 2024 / 05:51 pm IST
Published Date: August 7, 2024 5:50 pm IST

कोरबा: young man beat up by girls कोरबा में एक युवक को वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। युवतियों के एक ग्रुप ने युवक को चौपाटी में भरी भीड़ में जमकर पिटाई कर दी।

read more: टीएस सिंहदेव ने कही भूख हड़ताल पर जाने की बात, इस मामले को लेकर नाराज हुए पूर्व डिप्टी सीएम

दरसअल सोमवार को युवतियां कनकी धाम गई हुई थी। यहां युवतियां आपस में झगड़ने लगी इसी बात का वीडियो बनाकर युवक ने इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया था। इस बात को लेकर युवतियां नाराज़ हो गई और युवक की तलाश कर उसको पहले घंटाघर स्थित चौपाटी बुलवाया और अपनी सहेलियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट करने लगी।

read more:  बांग्लादेश में अशांति : बीएसएफ महानिदेशक ने त्रिपुरा सीमा पर अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

इस दौरान किसी ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच सबको थाने ले आई। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उनको परिजनों को सुपुर्द करते हुए भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा घटित नहीं करने कहा है। वहीं युवक के इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो को डिलीट करवाया है।

read more:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा में विनेश फोगाट के घर पहुंचे

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com