Winter Session of CG Assembly: अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तो MLA जायसवाल ने टेका सदन में माथा, कुछ देर में 90 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

Winter Session of CG Assembly: अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तो MLA जायसवाल ने टेका सदन में माथा, कुछ देर में 90 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

Winter Session of CG Assembly: अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तो MLA जायसवाल ने टेका सदन में माथा, कुछ देर में 90 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

Winter Session of CG Assembly

Modified Date: December 19, 2023 / 11:11 am IST
Published Date: December 19, 2023 10:50 am IST

रायपुर: Winter session of Chhattisgarh Assembly छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरु हो रहा है। जिसके लिए सदन में नवनिर्वाचित विधायकों का आना शुरू हो गया है। इसी बीच विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन के मुख्य गेट पर माथा टेका। जिसके बाद सदन में प्रवेश किया। इसके ​अलावा प्रोटेम स्पीकर राम विचार नेताम, गोमती साय , संपत अग्रवाल ,अटल श्रीवास्तव भी सदन में पहुंच गए हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव लाल गमछा बांधकर विधानसभा पहुंचे। अब कुछ ही देरे में राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा।

Read More: Death In China: कोरोना विस्फोट के बीच चीन में इस वजह से 100 लोगों की मौत.. 200 से ज्यादा गंभीर, बढ़ सकता है आंकड़ा

आपको बता दें कि लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद राज्य विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसी के चलते पुलिस की एक अहम बैठक आयोजित की गई। पुलिस कंट्रोल रूम के डायल 112 बिल्डिंग के सभागार में आय़ोजित इस बैठक में सभी अधिकारियो को अपने अपने सेक्टर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाकर रखने कि निर्देश दिए गए। सत्र के दौरान तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और पुरी सुरक्षा में करीब 1 हजार पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेगे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।