13 गंभीर बीमारियों से पीड़ित है 14 दिन की बच्ची, समाजसेवियों ने बच्ची और परिजनों को इलाज के लिए भेजा मुंबई

13 गंभीर बीमारियों से पीड़ित है 14 दिन की बच्ची, समाजसेवियों ने बच्ची और परिजनों को इलाज के लिए भेजा मुंबई

13 गंभीर बीमारियों से पीड़ित है 14 दिन की बच्ची, समाजसेवियों ने बच्ची और परिजनों को इलाज के लिए भेजा मुंबई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: June 3, 2021 2:06 pm IST

जबलपुर: कुछ समाजसेवियों की कोशिश से 14 दिन की एक बच्ची की जिंदगी बचने की नई उम्मीद जग गई है। एम्ब्रॉयडरी का काम करने वाले अशोक पटेल की बच्ची दिल की गंभीर बीमारी सहित 13 बीमारियों से पीड़ित है। बच्ची के हार्ट के 2 वॉल्व पूरी तरह नहीं बन पाए हैं, जिसके लिए उसे सर्जरी के अलावा अत्याधुनिक इलाज की जरूरत है। कोरोना में बेराजगार हो चुके पिता के लिए बच्ची का इलाज जबलपुर में संभव नहीं था। किसी मेट्रो सिटी के बड़े अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी था। 

Read More: पूरे प्रदेश में 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, ग्रामीण इलाकों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

ऐसे में शहर के समाजसेवियों ने एक मुहिम चलाई। मुंबई के एक निजी अस्पताल में बात करके बच्ची के इलाज की व्यवस्था कराई। बच्ची और उसके माता-पिता को मुंबई भिजवाने के लिए ट्रेन की कुछ बर्थ को एंबुलेंस में तब्दील कर दिया गया। दो डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बच्ची और उसके परिजनों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स के साथ ट्रेन से मुंबई भेजा गया। समाजसेवी श्वेता सिंह ठाकुर भी बच्ची और उसके माता-पिता के साथ गरीब रथ ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना हुईं।

Read More: राजधानी रायपुर सहित इस जिले में झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम हुआ खुशनुमा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"