ऑटो के उड़ गए परखच्चे, जब दो ट्रकों ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 4 घायल

ऑटो के उड़ गए परखच्चे, जब दो ट्रकों ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 4 घायल

ऑटो के उड़ गए परखच्चे, जब दो ट्रकों ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 4 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: June 23, 2019 12:46 pm IST

सतना: अमरपाटन इलाके से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे से तीन लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घटना नादान देहात थाना क्षेत्र के जरियारी मोड़ के पास की बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताले ले जाया गया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: लोगों की समस्या सुन बौखलाए पूर्व सीएम, फोन पर कलेक्टर को दी चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार करीब 7 लोग ऑटो में सवार होकर मैहर स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे 7 पर जरियारी मोड़ के पास ऑटो चालक सामने जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने भी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के दो टुकड़े हो गए। ऑटो सवार एक छात्र छात्रा और एक युवक समेत 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

Read More: साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने आरक्षक पर किया हमला, शहीद

बताया जा रहा है की दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक चालक, ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं, दूसरा ट्रक मौके पर पाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"