झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर, टाटीबंद चौक से चलेंगी 5 बसें, कल से होगी शुरू

झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर, टाटीबंद चौक से चलेंगी 5 बसें, कल से होगी शुरू

झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर, टाटीबंद चौक से चलेंगी 5 बसें, कल से होगी शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: May 15, 2020 5:46 pm IST

रायपुर: टाटीबंद चौक में श्रमिकों के लिए व्यवस्था में लगे आमानाका थाना प्रभारी और पुलिस की सेवा से प्रभावित होकर झारखंड सरकार ने टाटीबंद चौक से हर दिन 5 बसें शुरु करने की व्यवस्था की है। यह बसें शुक्रवार से टाटीबंद से झारखंड से रवाना होंगी। इसके लिए झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन समेत थाना प्रभारी भरत बरेठ के नाम से पत्र लिखा।

Read More: गृह मंत्री अमित शाह बोले- ‘किसान सशक्त तो देश आत्मनिर्भर’, ये है मोदी सरकार का विश्वास

बता दें की टाटीबंद चौक में गुरुद्वारा सेवा समितियों और जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों समेत बाहरी श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की, शासन स्थानीय लोगों को बसों से उनके घर भेजा रहा है। जबकि प्रवासी श्रमिकों को ट्रकों से भेजा जा रहा है। ऐसे में प्रवासी श्रमिक अपने राज्य जाकर छत्तीसगढ़ शासन, सेवा समितियों और पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर अब झारखंड शासन ने टाटीबंद चौक से अपने श्रमिकों को लाने बस सेवा शुरु की है।

Read More: स्कूली बच्चों की प्रतिभा निखारने ‘आई एम द वन’ ऑनलाईन कार्यक्रम शुरू, नामी कलाकार और खिलाड़ियों के सहयोग से हुआ तैयार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"