दीवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम, दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पति-पत्नी और बेटे सहित 5 की मौत

दीवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम, दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पति-पत्नी और बेटे सहित 5 की मौत

दीवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम, दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पति-पत्नी और बेटे सहित 5 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 12, 2020 4:48 pm IST

रीवा: जिले के जिरोहा मोड़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि गुरुवार शाम दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में पति—पत्नी और बेटे शामिल हैं। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: क्रिकेटर कुणाल पंड्या को रोका गया एयरपोर्ट पर, तय मात्रा से ज्यादा सोना रखने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार घटना पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत जिरोहा मोड़ के पास की है, जहां एक ही गांव के दो परिवार के लोग बाइक में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान जिरोहा मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत नाजुक है। बताया गया कि एक बाइक में पति-पत्नी और बेटे सवार थे और दूसरी बाइक में पति-पत्नी सहित एक अन्य युवक सवार थे।

Read More: 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, नहीं लगेंगी पहली से 8वीं तक की कक्षाएं, निर्देश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"