मुठभेड़ में ढेर हुआ तीन लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

मुठभेड़ में ढेर हुआ तीन लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

मुठभेड़ में ढेर हुआ तीन लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 3, 2020 6:05 pm IST

रतलाम: औद्योगिक थाना क्षेत्र से बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोग की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी दिलीप देवल की मौत हो गई। वहीं, 5 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘न्याय योजना’ से किसानों की अर्थव्यवस्था में हुआ सुधार, केंद्र सरकार भी इस योजना को करे लागू

मिली जानकारी के अनुसार घटना खाचरोद रोड के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के खाचरोद रोड के पास गुरुवार को देर रात अचानक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में पुलिस की टीम ने 3 लोगों की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी दिलीप देवल ढेर हो गया।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 22 कोरोना मरीजों की मौत, 1555 नए संक्रमितों की पुष्टि

बताया गया कि दिलीप देवल ने देव उठनी के दिन तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। आरोपी गुजरात का रहने वाला है और उसके ऊपर कई हत्या के मामले दर्ज हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीका की प्रारंभिक तैयारी शुरू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की तैयारियों की समीक्षा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"