जीजा बनने से पहले ही कर दी होने वाली पत्नी के 9 साल के भाई की हत्या, गुमराह करने गढ़ी अपहरण की कहानी

जीजा बनने से पहले ही कर दी होने वाली पत्नी के 9 साल के भाई की हत्या, गुमराह करने गढ़ी अपहरण की कहानी

जीजा बनने से पहले ही कर दी होने वाली पत्नी के 9 साल के भाई की हत्या, गुमराह करने गढ़ी अपहरण की कहानी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: February 7, 2021 5:26 pm IST

बिलासपुर: शहर के पचपेड़ी में 9 वर्षीय प्रियांशु के अपहरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल पुलिस को कन्या छात्रावास में प्रियांशु की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि होने वाले जीजा ओम नायक ने ही प्रियांशु की हत्या की है और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की साजिश रची थी। आरोपी ओम नायक ने ही बच्चे के परिजनों को अपहरण की जानकारी दी थी। बच्चे की हत्या की पुष्टि एसपी प्रशांत अग्रवाल ने की है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: बहू पर आती थी देवी! सिद्धि के लिए चढ़ा दी अपने ही ससुर की बलि, तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर करती थी ये काम

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी में 9 वर्षीय बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच 6 अलग – अलग टीमों का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने बच्चे का शव बरमद कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: निकाय चुनाव फतह करने उपचुनाव की रणनीति पर काम कर रही बीजेपी, एक-एक कर सभी नगर निगम का दौरा कर रहे सीएम शिवराज

बता दें कि मृतक बच्चे की बड़ी बहन की शादी की बात चल रही थी। उसी के सिलसिले में लड़की को देखने वाले आने वाले थे। परिवार के सभी सदस्य उसकी तैयारी में लगे थे। 9 वर्षीय प्रियांशु घर के पास ही तालाब के तरफ खेलने गया हुआ था। बताया जा रहा है, उसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश बच्चे को लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद जब बच्चा नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।

Read More: Mauni Amavasya 2021: इस बार मौनी अमावस्या पर है ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें मुहूर्त, व्रत नियम और महत्व

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"