महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस, देखिए वीडियो

महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस, देखिए वीडियो

महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: February 15, 2021 6:19 pm IST

गुना: जिले के बमोरी थाने क्षेत्र के सिरसी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला के कंधे पर लड़के को बैठाया गया, उसके पीछे बैट से मारपीट करते लोग पीछे-पीछे चल रहे हैं। महिला को करीब 3 किलोमीटर तक जुलूस निकालकर घुमाया गया। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 5 कोरोना मरीजों की मौत, 274 नए संक्रमितों की पुष्टि

पुलिस ने इस केस में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक की गिरफ्तारी बाकी है। आरोप है कि महिला अपने पूर्व पति को छोड़कर एक अन्य व्यक्ति के साथ करीब एक माह से सागई में रह रही थी, तभी ससुराल वाले ससुर सगाई पहुंचकर महिला के साथ अमानवीय बर्ताव किया। बड़ा सवाल ये है कि जहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन जब ऐसी तस्वीर सामने आती है, तो सारे दावे धरे के धरे रह जाते हैं। बता दें कि IBC24 ने इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Read More: नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मौके पर मौजूद एक महिला को भी लगी गोली

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"