हार के बाद बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हटाए गए सह संगठन मंत्री, भेजे गए संघ कार्यालय
हार के बाद बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हटाए गए सह संगठन मंत्री, भेजे गए संघ कार्यालय
भोपाल। विधानसभा चुनाव में हार के बाद मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। अब तक सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे अतुल राय को हटा दिया गया है। उन्हें संघ के कार्यालय केशव नीडम भेज दिया गया है।
इस फेरबदल को विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी संगठन में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल कहा जा रहा है। अतुल राय को हटाए जाने का फैसला बीजेपी संगठन ने मध्य भारत और महाकौशल प्रांत में हार के चलते लिया है।
यह भी पढ़ें : कश्मीरियों पर हो रहे हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र और राज्यों को दिए निर्देश, कहा- तुरंत एक्शन लिया जाए
हालांकि इससे पहले मार्च 2018 में ही अतुल राय से जबलपुर और छिंदवाड़ा का प्रभार वापस ले लिया गया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश संगठन के कुछ और पदाधिकारियों पर आने वाले दिनों में हार की गाज गिर सकती है।

Facebook


