नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिला वाहन, क्योंकि सरकारी गाड़ी में स्वास्थ्य विभाग के ये साहब गए थे दारू भट्ठी

नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिला वाहन, क्योंकि सरकारी गाड़ी में स्वास्थ्य विभाग के ये साहब गए थे दारू भट्ठी

नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिला वाहन, क्योंकि सरकारी गाड़ी में स्वास्थ्य विभाग के ये साहब गए थे दारू भट्ठी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 26, 2021 6:23 pm IST

जशपुर: जिले में स्वास्थ्य सेवा काफी लचर हो गई है। नए मामले में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी सरकारी वाहन का दुरुपयोग करता दिख रहे हैं। एक तरफ जहां नसबंदी के बाद महिलाओं को वाहन नहीं मिलने से वे पैदल बस स्टैंड पहुंची थी, तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी सरकारी वाहन में शराब खरीदने पहुंचा है।

Read More: Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, परिजनों के साथ बैठे थे घर आंगन पर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम का कर्मचारी लिबनुस तिग्गा नियम कानून को ताक पर रखकर शराब दुकान में सरकारी वाहन से शराब लेने पहुंचा। बेशर्मी से कर्मचारी अपना परिचय देते हुए शराब की बोतल दिखा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मनमानी से स्थानीय लोगो में नाराजगी है। वहीं, आदिवासियों के हित की लड़ाई लड़ने वाले संगठन जनजातीय सुरक्षा मंच ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं कलेक्टर का कहना है कि जाँच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More: CG Lockdown: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर! 15 हजार के पार पहुंचा एक्टिव कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज 2668 नए मामले आए सामने, 22 की मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"