जेसीसीजे मितान दिवस के रूप में मनाएगी सुप्रीमो का जन्मदिन, आतंकवाद और नक्सलवाद से मन व्यथित होने की कही बात

Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 27, 2019 10:04 am IST

रायपुर। 29 अप्रैल को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रमुख अजीत जोगी का जन्मदिन है। इस दिन को जेसीसीजे ने मितान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी अमित जोगी ने ट्विटर एकाउंट से दी है।

साथ ही अजीत जोगी के जन्मदिन को नहीं मनाने के पीछे का कारण पुलवामा हमला विधायक मनोज मंडावी के साथ सह शहीद हुए जवान ,और न्यूजीलैंड के मस्जिद और श्रीलंका के चर्च में मारे गए लोगों के कारण मन व्यथित होना बताया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में मितान बनाने की पुरानी परम्परा है जिसके तहत एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ मितान बदता है और फिर उससे ताउम्र दोस्ती का रिस्ता कायम रखता है।
ये भी पढ़ें –पूर्व सीएम रमन सिंह ने की कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के जल्द स्वस्थ होने की 

बता दें की पिछले साल अजीत जोगी के जन्मदिन को मिशन साथ दो की तर्ज पर मनाया गया था। जिसमें सभी वर्ग के लोग अजित जोगी के साथ डिनर विथ जोगी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

लेखक के बारे में