सिख समाज को सौगात, गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर 2 जनवरी को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा

सिख समाज को सौगात, गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर 2 जनवरी को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा

सिख समाज को सौगात, गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर 2 जनवरी को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 28, 2019 7:51 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल ने 2 जनवरी 2020 को गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की है। राज्य के सिख धर्मावलंबी दो जनवरी 2020 को गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती धूम-धाम से मना सकेंगे।

पढ़ें- सीएम बघेल 29 को रांची दौरे पर रहेंगे, ऐसे रहेगा मुख्यमंत्री के दौरे…

सीएम ने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

पढ़ें- फिल्म कलाकार नत्थू दादा का निधन, रामपुर गांव में ली अंतिम सांस, करी..

गौरतलब है कि रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर दो जनवरी 2020 को ऐच्छिक अवकाश प्रदान करने का आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की है।

पढ़ें- राजनांदगांव के मनगटा वन परिक्षेत्र में दिखा बाघ, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट, दहशत का माहौल

साल की सबसे सर्द सुबह


लेखक के बारे में