Bhopal Terror Suspect Arrested : डॉक्टर की क्लिनिक में करता था काम, अब 5 दिन की रिमांड में खुल सकते हैं संदिग्ध आतंकी के कई राज

भोपाल से गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी मोहम्मद फराज को अदालत ने 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अगले पांच दिनों तक उससे पूछताछ कर उसकी गतिविधियों और संपर्कों की जांच करेंगी।

Bhopal Terror Suspect Arrested : डॉक्टर की क्लिनिक में करता था काम, अब 5 दिन की रिमांड में खुल सकते हैं संदिग्ध आतंकी के कई राज

Bhopal Terror Suspect Arrested :

Modified Date: June 12, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: June 12, 2026 7:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अदालत ने संदिग्ध आरोपी को 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा
  • भोपाल में एक डॉक्टर की क्लिनिक में काम करने की जानकारी
  • सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस संयुक्त रूप से करेंगी पूछताछ

भोपाल : Bhopal Terror Suspect Arrestedमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फराज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध आरोपी मोहम्मद फराज को 16 जून तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब अगले 5 दिनों तक उससे कड़ी पूछताछ करेगी।

डॉक्टर की क्लिनिक में काम करता था आतंकी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फराज भोपाल में ही एक डॉक्टर की क्लिनिक में काम करता था। Suspected Terrorist Mohammad Faraz क्लिनिक की आड़ में वह किन-किन संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था, पुलिस अब इसकी बारीकी से जाँच कर रही है। आने वाले 5 दिनों की इस रिमांड अवधि में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मिलकर आरोपी से पूछताछ करेंगे।

हो सकती है गहन पूछतछ

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस 5 दिनों की रिमांड और पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि फराज के तार किन-किन आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और भोपाल समेत देश के अन्य हिस्सों में उसके मददगार कौन-कौन हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.