बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक और मरीज ठीक, अब 5 एक्टिव केस
बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक और मरीज ठीक, अब 5 एक्टिव केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज एक और कोरोना मरीज ठीक हो गया है। जानकारी के अनुसार रायपुर का रहने वाला मरीज को आज एम्स से छुट्टी मिल गई। अब 5 शेष मरीज बच गए। जिनका उपचार एम्स में डाक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।
Read More News: “तेरे हाथ की तरकारी याद आती है अम्मा” , मदर्स डे पर बनाया एलबम हो रहा वायरल
रायपुर एम्स ने ट्वीट कर मरीज के ठीक होने की जानकारी दी है। वहीं अब युवक को अगले 14 दिनों तक क्वारंटान में रहना होगा। वर्तमान में, 05 सक्रिय रोगी हैं और सभी स्थिर स्थिति में हैं।
COVID 19 Update-One patient from Raipur has been cured and discharged by AIIMS Raipur on Tuesday. He has to remain in quarantine for next 14 days. presently, there are 05 active patients and all are in stable condition.#coronavirus #CoronaUpdatesInIndia #AIIMS
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 12, 2020
Read More News: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3604 नए मामले आए सामने, 87 की गई जान, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार
प्रदेश के लिए अच्छी बात यह है कि अभी तक यहां ऐसा कोई भी मरीज नही है जिसकी हालत गंभीर हो, उम्मीद है कि ये लोग भी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में कुल 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अब 5 मरीज बचे हैं। जिनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है।
Read More News: पूर्व सीएम अजीत जोगी को दी जा रही ऑडियोथैरेपी, दिमाग को एक्टिव करने सुनाया जा रहा

Facebook


