जोगी की पार्टी से नेताओं की कांग्रेस वापसी पर भूपेश ने कहा- सुबह के भूले शाम को लौटे
जोगी की पार्टी से नेताओं की कांग्रेस वापसी पर भूपेश ने कहा- सुबह के भूले शाम को लौटे
पेंड्रा। सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को मरवाही के लोहारी गांव में आयोजित किसान सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। जोगी कांग्रेस के नेताओं के वापस कांग्रेस में लौटने पर उन्होंने कहा कि सुबह के भूले शाम को वापस लौटे हैं।
उन्होंने कहा कि ये नेता मरवाही के कोटमी में जोगी की सभा में उनकी पार्टी में गए थे और आज मरवाही के लोहरी में कांग्रेस में वापस आए हैं। बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने कोटमी में कहा था 10 दिन में कर्जा माफ करेंगे, उनके दिल्ली पहुंचने के पहले 2 घंटे के भीतर कर्ज माफ करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें : 4 आईएएस के तबादले, यादव को भेजा गया ऊर्जा विकास निगम, जानिए और किनके ट्रांसफर हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल में उपजने वाली सारी फसल खरीदने का निर्णय हमने लिया है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि न 15 लाख आए, न अच्छे दिन आए। बता दें कि जोगी कांग्रेस के नेतागण सियाराम कौशिक, संतोष कौशिक, ब्रजेश साहू, चैतराम साहू और चंद्रभान बारमते आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में वापस कांग्रेस प्रवेश किया।

Facebook


