कुतिया ने पांच पिल्लों को दिया जन्म, 12 गांव के 2 हजार लोगों को दी दावत, आकाल पड़ने के बाद से है ऐसी मान्यता

कुतिया ने पांच पिल्लों को दिया जन्म, 12 गांव के 2 हजार लोगों को दी दावत, आकाल पड़ने के बाद से है ऐसी मान्यता

कुतिया ने पांच पिल्लों को दिया जन्म, 12 गांव के 2 हजार लोगों को दी दावत, आकाल पड़ने के बाद से है ऐसी मान्यता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: January 28, 2021 6:30 pm IST

सतनाः एक ऐसी खबर… जो थोड़ी हटकर है… खबर सतना जिले के चित्रकूट के खोही गांव की है, जहां जूली नाम की एक कुतिया ने 5 पिल्लों को जन्म दिया। इस खुशी में जमकर जश्न मना, 12 गांव के करीब 2 हजार लोगों को भोजन कराया गया। लोगों ने दावत का आनंद लिया, साथ ही नवजात पिल्लों को खूब आशीर्वाद भी दिया। बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लग रही है, लेकिन ये सच है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल बोले- किसान का बेटा हूं, किसान के लिए लडूंगा…छत्तीसगढ़ की एक आवाज है- ‘जय किसान’

कुतिया के 5 पिल्लों को जन्म देने पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाए गए, जिसकी थाप पर लोग जमकर थिरके भी। गांव के लोग बता रहे है कि इस इलाके में कभी अन्न का अकाल हो गया था, जिसके बाद इस गांव के कुत्तों ने भगवान गैबीनाथ से प्रार्थना की। तब कहीं जाकर अन्न का अकाल खत्म हो पाया, तब से लेकर आज तक इस गांव में लोगों का कुत्तों के प्रति लगाव है। जिस जूली नाम की कुतिया ने पिल्लों को जन्म दिया वो मुस्तफा खान के घर पर रह रही है और इसीलिए इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन मुस्तफा खान, उमेश पटेल और आरके कुरीले किया है। कार्यक्रम के लिए बाकायदा निमंत्रण कार्ड भी छपाए गए थे।

Read More: किसान नेता राकेश टिकैत ने एक शख्स को जड़ा तमाचा, प्रियंका गांधी ने किया किसानों के साथ खड़े रहने का ऐलान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"