कोविड 19 से जंग के बीच नेताओं के बीच जारी है जुबानी जंग, नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना

कोविड 19 से जंग के बीच नेताओं के बीच जारी है जुबानी जंग, नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना

कोविड 19 से जंग के बीच नेताओं के बीच जारी है जुबानी जंग, नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: March 27, 2020 8:22 am IST

भोपाल: एक ओर जहां पूरा देश कोविड 19 से बचाव के लिए जंग लड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में इन हालातों में भी सियासी जंग जारी है। सत्ता पक्ष के नेता नारोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर किसानों के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ अब किसानों की चिंता कर रहे हैं। 15 महीने जब सरकार थी, तब तो वल्लभ भवन में पांचवी मंजिल पर आइसोलेशन में थे। किसानों से कर्जा माफी का झूठा वादा कर सत्ता में आए थे। उन्होंने अपने 15 महीने की सरकार में एक काम भी ऐसा नहीं किया, जो मिशाल बने। अब किसानों की झूठी चिंता कर रहे हैं।

कोरोना वायरस पर अधूरे ज्ञान की वजह से स्टोर की गई ये दवा, केंद्र-राज्य सरकार ने लगाई है बिक्री पर रोक

गौरतलब है कि कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन कर दिया है। सरकार ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं, दूसरी ओर सरकार ने लॉक डाउन के दौरान लोगों को कोई समस्या न हो इसलिए राहत पैकेज का ऐलान​ किया है। राहत पैकेज में सरकार ने देश के हर वर्ग का ख्याल रखा है।

Read More: चीन से दोस्ती की पाकिस्तान को चुकाना पड़ रही बड़ी कीमत, पाक आर्मी के सैकड़ों जवान कोरोना वायरस से संक्रमित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"