धरमलाल कौशिक की PC के दौरान झपकी लेते नजर आए भाजपा नेता, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- वो तो मनन कर रहे थे
धरमलाल कौशिक की PC के दौरान झपकी लेते नजर आए भाजपा नेता, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- वो तो मनन कर रहे थे
सरगुजा: अंबिकापुर दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश सरकार की खामियां गिनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बैठे एक नेता को झपकी आ गई। सरगुजा भाजपा के वरिष्ठ नेता अम्बिकेश केसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बार हल्की नींद में चले गए।
वहीं, जब मीडिया ने इस पर गौर किया और कैमरे उनकी ओर घूमे, तो भाजपा के एक बड़े नेता भारत सिंह सिसोदिया ने उन्हें हाथ से थपकी देकर जगाया। कॉन्फ्रेंस के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस सवाल पर कहा कि हमारे नेता, सो नहीं रहे थे, बल्कि मनन कर रहे थे।

Facebook


