बीजेपी की महिला विधायक ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को तोप से बांध कर पाकिस्तान भेज देना चाहिए

बीजेपी की महिला विधायक ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को तोप से बांध कर पाकिस्तान भेज देना चाहिए

बीजेपी की महिला विधायक ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों को तोप से बांध कर पाकिस्तान भेज देना चाहिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 9, 2019 2:15 pm IST

खरगोन। भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर धिक्कार रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। रैली का नेतृत्व इंदौर जिले के महु से तेजतर्रार भाजपा विधायक और पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर ने ट्रैक्टर पर सवार होकर किया। उषा ठाकुर ने एयर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह सहित अन्य नेताओं के खिलाफ कहा कि एयर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले नेताओं को तोप से बांधकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

विधायक उषा ठाकुर ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह को बंटाधार नेता बताते हुए कहा कि ये बंटाधार नेता सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते है। मेरा तो देश के सेनाध्यक्षों से आग्रह है कि सेनाओं पर शक करने वाले नेताओं को अगली बार तोप के साथ ही बांधकर पाकिस्तान भेज देना ताकि वे खुद ही प्रमाण बन जाएं। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि सेना पर शक करना किसी भी देश के नागरिक को शोभा नहीं देता। पार्टियों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन देश की सेना के लिए यह बहुत ही गंभीर देशद्रोह है।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर जिला न्यायालय ने खारिज की अमित शा​ह के खिलाफ दायर याचिका, याचिकाकर्ता ने कहा-जाएंगे हाईकोर्ट 

कांग्रेस की टिकट पर सलमान खान के इंदौर से चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर उषा ठाकुर ने कहा कि वह कहीं से भी चुनाव लड़ें, मां अहिल्या की नगरी इंदौर के लोग बहुत जागरूक हैं। इंदौर में जो भी चुनाव लड़ने आया उसे सबक सिखाया गया। भाजपा यहां से पिछले सारे रिकार्ड तोडेगी। सलमान खान भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। चाहे यहां प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़े तो भी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है।


लेखक के बारे में