Fake ACB Officer Arrested: फर्जी ACB अफसर बनकर दिया बड़ी वारदात को अंजाम, छत्तीसगढ़ के इस जिले में लाखों का सामान किया पार, अब पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Fake ACB Officer Arrested: खुद को ACB का बड़ा अफसर बताकर लाखों का सामान लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
Fake ACB Officer Arrested/Image Credit: IBC24
- धमतरी में फर्जी ACB अफसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़।
- पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
- पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले किया था गिरफ्तार।
Fake ACB Officer Arrested: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में खुद को ACB का बड़ा अफसर बताकर घर में घुसने और लाखों का सामान लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे आरोपियों ने न सिर्फ घर में दहशत फैलाई, बल्कि गोली मारने की धमकी देकर लैपटॉप, वनप्लस पैड और 8 मोबाइल फोन भी लूट लिए। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन तीसरा आरोपी हितेश सिंह लगातार फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
मामला धमतरी के सिविल लाइन रुद्री थाना क्षेत्र का है। जहां दिनदहाड़े कुछ लोग एक घर में दाखिल हुए। उनका अंदाज ऐसा था जैसे किसी बड़ी सरकारी एजेंसी की कार्रवाई करने आए हों। आरोपियों ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB का अधिकारी बताया और देखते ही देखते घर में दहशत का माहौल बना दिया। (Fake ACB Officer Arrested) शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी अपने साथ लैपटॉप, वनप्लस पैड और 8 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। यानी अफसर की पहचान का दावा, धमकी का सहारा और फिर लाखों के सामान पर हाथ साफ। पूरी वारदात ने पुलिस को भी चौंका दिया। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस कर रही था मुख्य आरोपी की तलाश
Fake ACB Officer Arrested: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया। जांच आगे बढ़ी तो इस पूरे मामले में शामिल आरोपियों की पहचान सामने आने लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामचंद देवांगन और नागेंद्र पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस मामले का तीसरा आरोपीहितेश सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वारदात के बाद लगातार फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस की तफ्तीश जारी रही।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच और मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी हितेश सिंह निवासी बैकुंठपुर, जिला कोरिया को भी गिरफ्तार कर लिया। (Fake ACB Officer Arrested) इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हितेश सिंह को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Cigarette Price Hike: फिर बढ़े सिगरेट के दाम! इस मशहूर ब्रांड के पैकेट की कीमत 427 रुपये के पार, जानें अचानक क्यों बढ़ गए रेट?
- DA Hike Notification: महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी.. अब बढ़कर 50% हुआ डीए, इतने महीने का एरियर्स भी जुड़ेगा सैलरी में
- Shahdol Crime News: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Facebook


