भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: December 27, 2020 4:57 pm IST

भोपाल: विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान विधायकों के बीच नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वहीं, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने को लेकर भी रणनीति बनाई गई है। बताया गया कि 14 जनवरी से 15 फरवरी तक घर-घर जाकर धन संग्रह किया जाएगा, जिसके लिए कार्ययोजना बनाने के लिए मंत्री और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More: खुड़मुड़ा हत्याकांड मामले में पुलिस ने जारी किया तीसरा कलर स्केच, चश्मदीद 11 साल के बच्चे के आधार पर जारी किया स्केच

बता दें कि 28 दिसम्बर को होने वाला विधानसभा सत्र स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला सर्वदलीय बैठक में सर्वानुमति से लिया गया है। इससे पहले दो विधायकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सत्र से पहले 7 विधायक संक्रमित निकल चुके हैं। सीएम शिवराज ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Read More: प्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन की संभावित दस्तक, UK से आए शख्स की रिपोर्ट आई पॉजिटिव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"