टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, कहा- पार्टी ने किया है कार्यकताओं की भावना का अपमान

टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, कहा- पार्टी ने किया है कार्यकताओं की भावना का अपमान

टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, कहा- पार्टी ने किया है कार्यकताओं की भावना का अपमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: March 24, 2019 5:42 pm IST

कोरिया: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। वहीं, भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक पटेल ने ज्योतिनंद दुबे को कोरबा लोकसभा से टिकट देने पर आपत्ति जताई है। उन्होेंने कहा है कि कोरबा लोकसभा सीट से कई अच्छे दावेदार थे, जिन्हे पार्टी टिकट दे सकती थी। कार्यकर्ताओं की भावना का अपमान हुआ है। 1980 से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अब भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं रहा। कार्यकर्ताओं से बात कर एक दो दिन में तय होगी आगे की रणनीति।

Read More: ‘मक्कल निधि मय्यम’ लीडर कमल हासन का बड़ा बयान, कहा- नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

उन्होेने आगे कहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 में कोरिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में से टिकट दिया जाना था। संघटन से बिना पूछे प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाता है। ऐसे ही विधानसभा चुनाव में भी कलेक्टर-एसपी की रिपोर्ट पर उम्मीदवारों का नाम तय किया गया था, जिसका परिणाम आपके सामने है। उम्मीवारों के चयन को लेकर विकास महतो ने भी नारजगी व्यक्त किया है।

Read More: आखिरकार भाजपा ने छत्तीसगढ़ में नए चेहरों पर ही खेला दांव, रायपुर से सुनील सोनी होंगे प्रत्याशी

गौरतलब है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान रविवार को कर दिया है। भाजपा ने पहले ही कह दिया था कि पार्टी इस बार सभी सीटों पर नए उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"