‘ब्लैक फंगस’ रोग MP में महामारी घोषित, CM बोले- एक-एक संक्रमित को ढूंढ निकालें, अगले माह से सामान्य करना है जन जीवन 

'ब्लैक फंगस' रोग MP में महामारी घोषित, CM बोले- एक-एक संक्रमित को ढूंढ निकालें, अगले माह से सामान्य करना है जन जीवन 

‘ब्लैक फंगस’ रोग MP में महामारी घोषित, CM बोले- एक-एक संक्रमित को ढूंढ निकालें, अगले माह से सामान्य करना है जन जीवन 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 21, 2021 5:14 pm IST

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस माह के अंत तक प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी शून्य करना है, जिससे अगले माह से प्रदेश में जन-जीवन सामान्य कर सकें तथा काम धंधे चालू हो सकें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एग्रेसिव टेस्टिंग करें। कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग करें तथा माइक्रो कंटनमेंट जोन बनाएं। कोरोना के एक-एक मरीज को ढूंढ़ निकालें, उसका इलाज करें तथा कोरोना संक्रमण को पूरी तरत समाप्त करें।

Read More: रिकवरी के बाद भी पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर असर कर रहा कोरोना, कभी नहीं कर पाएंगे सेक्स, ये हो रही समस्याएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जाता है। इस  बीमारी के उपचार की अच्छी से अच्छी व्यवस्था हो, जिन मरीजों का ऑपरेशन हुआ है, उन्हें इंजेक्‍शन ‘एम्फोटैरिसिन बी’ मिल जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग सहित सभी प्रभारी मंत्री, प्रभारी अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित थे।

Read More: 7 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बच्चे और युवा आ रहे संक्रमण की चपेट में, हालात को देखते हुए इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

4384 नए प्रकरण
प्रदेश में कोरोना के 4384 नए प्रकरण आए हैं। पिछले 24 घंटों में 9405 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव प्रकरणों की संख्या 67625 है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी 8.2% है तथा आज की पॉजिविटी 5.6% है। आज की टेस्टिंग 78 हजार है। साप्ताहिक नए प्रकरणों की संख्या 40 हजार 411 है।

Read More: देश के जाने माने पत्रकार राजकुमार केसवानी का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद बीते एक महीने से चल रहा था इलाज

10 जिलों में 100 से अधिक प्रकरण
प्रदेश के 10 जिलों में 100 से अधिक प्रकरण हैं। इंदौर में 937, भोपाल में 609, जबलपुर में 279, रीवा में 148, रतलाम में 146, उज्जैन में 127, अनूपपुर में 126, शिवपुरी में 114, सागर में 110 तथा ग्वालियर में 105 नए प्रकरण आए हैं।

Read More: प्रदेश में आज फिर घटी कोरोना संक्रमितों की संख्या, मौत के आंकड़ों में नहीं आ रही कमी

5 जिलों में ही 10% से अधिक पॉजिटिविटी
आज प्रदेश के 5 जिलों में ही 10%  से अधिक  पॉजिटिविटी है। सर्वाधिक भोपाल जिले में 15%, इंदौर में 13% रीवा में 13%, उज्जैन में 12% तथा अनूपपुर जिले में 11% पॉजिटिविटी है।

Read More: कोलंबिया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आगजनी, विस्फोट के साथ तेजी से फैल रही आग

17 जिलों में 5 प्रतिशत व कम पॉजिटिविटी
प्रदेश के 17 जिलों छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, मुरैना, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, हरदा, भिंड, बुरहानपुर, मंडला, झाबुआ, निवाड़ी अलीराजपुर, खंडवा तथा बड़वानी में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम है।

Read More: ब्लैक फंगस से महिला की मौत, छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे मामले

आई. सी. यू. बैड्स बढ़ाएँ
मुख्यमंत्री चौहान ने नरसिंहपुर एवं कटनी जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि वहाँ आईसीयू बैड्स बढ़ाए जाएँ। तीसरी लहर की तैयारी के लिए बच्चों का वार्ड बनाया जाए। कोरोना संक्रमण समाप्त करने के लिए ग्राम, शहर तथा जिला स्तरीय समितियाँ पूरी सक्रियता से कार्य करें। नरसिंहपुर जिले की कोरोना ग्रोथ रेट 0.8%, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 6% तथा आज की पॉजिटिविटी दर 2.5% है। वहाँ प्रतिदिन औसत 83 प्रकरण आ रहे हैं। कटनी जिले  की कोरोना ग्रोथ रेट 0.8%, साप्ताहिक पॉजिटिविटी 7.2%, आज की पॉजिटिविटी दर 3.6% है। आज कोरोना में 52 नए प्रकरण आए हैं।

Read More: आग बुझाने पहली बार एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया ‘ पैंथर’, केमिकल फैक्ट्री की आग बुझाने लगाई गई विश्व की सबसे उन्नत मशीन

मंडला जिले की आज की पॉजिटिविटी एक प्रतिशत से कम
मुख्यमंत्री चौहान ने मंडला जिले की समीक्षा के दौरान कहा कि मंडला में आज की पॉजिटिविटी दर 0.9% रही है, 1050 टेस्ट में केवल 9 प्रकरण पॉजिटिव आए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री चौहान ने प्रभारी मंत्री सहित पूरे अमले को बधाई दी तथा कहा कि जल्दी से जल्दी जिले को पूर्णत: संक्रमण मुक्त किया जाए।

Read More: पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट,आपत्तिजनक हालत में मिले युवती और पुरुष

मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के 6294 मरीजों का नि:शुल्क उपचार
मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के अंतर्गत प्रदेश के सम्बद्ध निजी अस्पतालों में 6294 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इन पर आज की स्थिति में 8 करोड़ 13 लाख 61 हजार रूपये की राशि व्यय की गई है। इसके अलावा शासकीय अस्पतालों में 11 हजार 614 मरीजों तथा अनुबंधित अस्पतालों में 2220 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।

Read More: बोर्ड परीक्षा के छात्रों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, नहीं देना होगा एग्जाम, स्कूलों से मंगाया गया रिकॉर्ड

130 मरीजों के परिजनों को एक करोड़ से अधिक राशि वापस
प्रदेश में अस्पतालों द्वारा अधिक शुल्क वसूलने पर उनके विरूद्ध कारवाई करते हुए 130 मरीजों के परिजनों को एक करोड़ रूपये से अधिक की राशि वापस दिलाई गई है। नकली दवा बेचने और कालाबाजारी करने पर 75 व्यक्तियों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कारवाई की गई है।

Read More: 1 जून से शहर में खुलेंगे बाजार, संक्रमित इलाकों में बनाए जाएंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, जिला कलेक्टर ने दी जानकारी

10 प्रतिशत ऑक्सीजन उद्योगों को दें
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की अतिरिक्त उपलब्धता हो गई है, अत: उपलब्ध ऑक्सीजन की 10% ऑक्सीजन उद्योगों के उपयोग के लिए दी जाए।

Read More: छत्तीसगढ़ को मिली वैक्सीन की बूंद-बूंद का हुआ उपयोग, मात्र इतनी डोज हुईं एक्सपायर

रेमडेसिविर की अतिरिक्त उपलब्धता
स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की अतिरिक्त उपलब्धता हो चुकी है। इसकी डिमांड बहुत कम हो गई है।

Read More: बच्चों की जान प्यारी है तो पांच लाख पहुंचा दो, बुलेट गैंग ने कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री को दी धमकी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

black fungus black fungus covid black fungus india black fungus symptoms black fungus infection black fungus covid india black fungal disease black fungus treatment black fungus cases in india black fungus in india black fungus covid black fungus kya hai black fungus in india black fungus patients black fungus news black fungus symptoms black fungus hindi black fungus madhya pradesh black fungus white fungus black fungus epidemic black fungus chhattisgarh black fungus in hindi black fungal disease black fungus patient black fungus symptoms black fungus symptoms in hindi black fungus symptoms after covid black fungus symptoms covid black fungus symptoms in eyes black fungus symptoms timeline


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"