डंपर-बोलेरो में भिंड़त, हादसे में 7 लोगों की मौत, शोक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

डंपर-बोलेरो में भिंड़त, हादसे में 7 लोगों की मौत, शोक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

डंपर-बोलेरो में भिंड़त, हादसे में 7 लोगों की मौत, शोक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 9, 2020 5:09 am IST

सतना । नागौर थाना अंतर्गत रेरुआ मोड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 3 महिला, तीन पुरुष समेत 1 साल के मासूम बच्चे की मौत हुई है। घटना बोलेरो और डंपर की भिड़ंत होने से हुई है, पांच अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं जिनका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो कि रीवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। विश्वकर्मा परिवार के लोग पन्ना में पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, देर रात सभी पन्ना से रीवा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई ।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने मतगणना को लेकर बनाई रणनीति, अपने-अपने प्रभार वाली सीटों पर रहेंगे मौजूद

बोलेरो कार में दर्जन भर लोग सवार थे । हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाहन में फंसे लोगों को निकाला गया।, जिसमें 6 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायलों को सतना जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और यात्री ने दम तोड़ दिया। बोलेरो सवार पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने की VVPAT पर्चियों और EVM वोटों के मिलान की मांग, मतदान के दौरान हुए​ हिंसा

घटना के बाद से डंपर का ड्राइवर वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया है, जानकारी के मुताबिक डंपर बुरहानपुर का बताया जा रहा है जिसका फिटनेस और इंश्योरेंस भी नहीं था। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


लेखक के बारे में