ऑनलाइन मोबाइल, लैपटॉप खरीदने वाले हो जाएं सावधान, शातिर फ्रॉड एड्रेस बदलकर करवा लेते हैं अपने प​ते पर डिलीवरी

ऑनलाइन मोबाइल, लैपटॉप खरीदने वाले हो जाएं सावधान, शातिर फ्रॉड एड्रेस बदलकर करवा लेते हैं अपने प​ते पर डिलीवरी

ऑनलाइन मोबाइल, लैपटॉप खरीदने वाले हो जाएं सावधान, शातिर फ्रॉड एड्रेस बदलकर करवा लेते हैं अपने प​ते पर डिलीवरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 19, 2021 4:19 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन फ्रॉड का बड़ा खुलासा हुआ है। गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पुछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि गैंग के तार छत्तीसगढ़, झारखंड समेत मध्यप्रदेश से जुड़े हुए हैं। आरोपियो से पुछताछ के बाद पुलिस की टीम ने दिनभर शहर के लालगंगा, रविभवन समेत कई कॉप्लेक्सो में छापामार कार्रवाई कर लाखों रुपए के मोबाइल, लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए हैं।

Read More: CGPSC ने 175 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 2020 की तारीखें घोषित की, 26 से 29 जुलाई तक होगी परीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह के सदस्य इतने शातिर हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट से क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान खरीदने वालों का एड्रेस बदलकर उसे अपने पते पर मंगवा लेते थे। वहीं, पुलिस को मध्यप्रदेश के बालाघाट से लिंक मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में ये बडी कार्रवाई की है।

Read More: कल से पूरा प्रदेश हो जाएगा अनलॉक, सभी सेवाओं को मिलेगी छूट, कोरोना की रफ्तार थमने के बाद इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

मामले में पुलिस ने गैंग के तुषार, संदीप देवांगन और गौरव समेत 5 आरोपियो को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी है। इस गैंग का मास्टरमाइंड सरगना प्रिंस है जो फरार बताया जा रहा है। इस पुरे मामले पर पुलिस ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं, लेकिन लेकिन पूरे मामले का जल्द खुलासा होगा।

Read More: SBI ने अपने ग्राहकों को दी चेतावनी! 30 जून से पहले कर लें ये काम, वरना बंद हो सकती है कई सेवाएं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"