Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: रायपुर, बलौदाबाजार समेत इन 5 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग की चेतावनी, कई इलाके बाढ़ की चपेट में

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: रायपुर, बलौदाबाजार समेत इन 5 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग की चेतावनी, कई इलाके बाढ़ की चपेट में

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: रायपुर, बलौदाबाजार समेत इन 5 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग की चेतावनी, कई इलाके बाढ़ की चपेट में

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: रायपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग की चेतावनी, कई इलाके बाढ़ की चपेट में /image: AI Generated

Modified Date: July 24, 2026 / 08:40 am IST
Published Date: July 24, 2026 8:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न
  • IMD ने रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 186.9% अधिक बारिश, जबकि बस्तर के कई जिलों में अब भी मानसून कमजोर

रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालत बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश ने बिलासपुर और जांजगीर चांपा के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़के डूब गई है। कालोनियों के घरो में जलभराव हो गया है। वही मौसम विभाग ने फिर बड़ी चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, अम्बिकापुर और बलरामपुर समेत कई इलाकों पर बारिश की संभावना जताई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 26.9°C और न्यूनतम 23.3°C दर्ज किया गया है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C बढ़ोतरी होने के आसार है।

लोगों के लिए IMD की अपील

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।

मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh me barish kab hogi राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 23 जुलाई 2026 तक जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक औसतन 403.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि बीते 10 वर्षों के औसत (436.3 मिमी) का लगभग 92.5 प्रतिशत है। प्रदेश भर में हुई इस 15.2 मिमी की दैनिक बारिश से राज्य के बड़े हिस्से में खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आ गई है।

​मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान

​ आंकड़ों के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे चल रहा है, जहां सामान्य औसत से 186.9% अधिक (639 मिमी) बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह बलरामपुर में 158.4%, जांजगीर-चांपा में 127.5%, सक्ती में 123.8%, और प्रदेश की राजधानी रायपुर में 123.1% बारिश हो चुकी है। बिलासपुर (117%), मुंगेली (116%), दुर्ग (113.5%), बलौदाबाजार (121%) और महासमुंद (114.3%) जैसे जिलों में भी मेघ जमकर बरसे हैं, जिससे स्थानीय जलनिकाय लबालब भरने लगे हैं।

​​ प्रदेश के दक्षिणी छोर पर स्थित सुकमा और बीजापुर जिलों में स्थिति सबसे कमजोर है, जहां इस सीजन की औसत बारिश की तुलना में अब तक क्रमशः मात्र 48.7% और 48.8% पानी ही गिरा है।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (56.1%), कांकेर (58.9%), कोंडागांव (59.3%) और बस्तर (61.1%) में भी मानसून की चाल काफी सुस्त बनी हुई है। उत्तर के सरगुजा (77.2%) और जशपुर (71.6%) जिलों में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

​ ​

 Chhattisgarh me barish kab hogi छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 1 जून से 23 जुलाई तक हुई कुल वर्षा सरगुजा में 236.4 मिमी (77.2%), सूरजपुर में 401.7 मिमी (101.7%), बलरामपुर में 418.7 मिमी (158.4%), जशपुर में 297.3 मिमी (71.6%), कोरिया में 408.6 मिमी (109.2%) और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 377.0 मिमी (105.3%) बारिश दर्ज हुई है। रायपुर में 460.9 मिमी (123.1%), बलौदाबाजार में 504.2 मिमी (121.0%), गरियाबंद में 475.8 मिमी (105.5%), महासमुंद में 472.0 मिमी (114.3%), धमतरी में 407.8 मिमी (88.3%), दुर्ग में 409.5 मिमी (113.5%), कबीरधाम में 282.9 मिमी (87.5%), राजनांदगांव में 382.4 मिमी (94.6%), बालोद में 435.2 मिमी (91.2%), बेमेतरा में 269.9 मिमी (78.7%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 299.1 मिमी (90.1%) और मोहला-मानपुर-अं.चौकी में 301.6 मिमी (56.1%) वर्षा दर्ज की गई है।

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert इसी तरह बिलासपुर में 487.1 मिमी (117.0%), मुंगेली में 461.0 मिमी (116.0%), रायगढ़ में 434.0 मिमी (96.9%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 639.0 मिमी (186.9%), जांजगीर-चांपा में 575.4 मिमी (127.5%), सक्ती में 484.4 मिमी (123.8%), कोरबा में 475.7 मिमी (103.9%) और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 406.9 मिमी (95.9%) बारिश हुई है। बस्तर में 320.8 मिमी (61.1%), कोंडागांव में 294.8 मिमी (59.3%), कांकेर में 326.2 मिमी (58.9%), नारायणपुर में 423.5 मिमी (81.7%), दंतेवाड़ा में 464.1 मिमी (84.5%), सुकमा में 310.1 मिमी (48.7%) और बीजापुर में 381.6 मिमी (48.8%) वर्षा हुई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.