छत्तीसगढ़ सरकार को मोदी सरकार से मिली बड़ी राहत, केन्द्रांश व राज्यांश सहित मजदूरी मद की 773.42 करोड़ रुपए जारी

छत्तीसगढ़ सरकार को मोदी सरकार से मिली बड़ी राहत, केन्द्रांश व राज्यांश सहित मजदूरी मद की 773.42 करोड़ रुपए जारी

छत्तीसगढ़ सरकार को मोदी सरकार से मिली बड़ी राहत, केन्द्रांश व राज्यांश सहित मजदूरी मद की 773.42 करोड़ रुपए जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 6, 2020 12:38 pm IST

रायपुर: एक ओर पूरा देश कोराना वायरस को लेकर पूरे देश में जंग सी छिड़ी हुई है। इसी बीच केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत दी है। दरअसल केंद्र सरकार ने सामग्री व प्रशासनिक मद के लिए केन्द्रांश व राज्यांश सहित कुल 369.41 करोड़ रुपए तथा मजदूरी मद में 404.01 करोड़ रुपए की बकाया राशि आज जारी कर दी है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

Read More: मंत्री कवासी लखमा का देसी अंदाज, सफाई कर्मियों को छुट्टी देकर दफ्तर में खुद लगा रहे झाड़ू.. वीडियो वायरल

इस संबंध में मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा है कि मनरेगा के तहत प्रदेश के श्रमिकों के हितों के लिए हमने लगातार केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ की स्थिति से अवगत कराया। वस्तुतः केंद्र द्वारा सामग्री व प्रशासनिक मद के लिए केन्द्रांश व राज्यांश सहित कुल 369.41 करोड़ रु. तथा मजदूरी मद में 404.01 करोड़ रु. की बकाया राशि जारी कर दी गई है।

Read More: छत्तीसगढ़ में फिर से बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ जमकर हुई बारिश, तापमान में गिरावट

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"