जिला सहकारी बैंक के सीईओ ने बनाई इफरात संपत्ति, एसीबी की कार्रवाई में अब तक क्या मिले.. देखिए
जिला सहकारी बैंक के सीईओ ने बनाई इफरात संपत्ति, एसीबी की कार्रवाई में अब तक क्या मिले.. देखिए
दुर्ग। छत्तीसगढ़। एसीबी ने मंगलवार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ के निवास और ऑफिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के नेतृत्व में छापा मारकर भारी मात्रा में चल-अचल संपत्ति एवं आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज के साथ-साथ चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी मिली है। सुबह-सुबह ही एसीबी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पढ़ें- जामगांव आर के पास दो बसों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, 21 यात्री घायल
सीईओ के निवास और कार्यालय में छापामार कार्रवाई की जानकारी लगते ही बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, के सीईओ संतोष कुमार निवसरकर के संबंध में गोपनीय सूचना एन्टी करप्शन ब्यूरो को प्राप्त हुई जिसमें इनके द्वारा अपनी लोक सेवा के दौरान भारी मात्रा में चल-अचल सम्पत्ति संग्रहित की गई है।
पढ़ें- प्रदेश के 9 निकायों में आज चुने जाएंगे महापौर, सभापति और अध्यक्ष, ज…
प्राप्त सूचना की गोपनीय तरीके से तस्दीक की गई और पाया गया कि, इनके विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति रखने का मामला बनता है। जिसके आधार पर एसीबी में इनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया एवं न्यायालय से इनके घर एवं अन्य सम्पत्तियों के तलाशी के लिए वारण्ट प्राप्त किया गया। 07 जनवरी के सुबह एसीबी रायपुर की टीम को छापामार कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं विवेचक उप पुलिस अधीक्षक आर.के.दुबे के साथ 20 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी की टीम के द्वारा संतोष कुमार निवसरकर के निवास स्थान 738 सिंधिया नगर, काली मंदिर के पास दुर्ग में रवाना किया गया।
पढ़ें- दंतैल हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत, कड़कड़ाती ठंड में छत…
अभी तक की कार्रवाई में संतोष कुमार निवसरकर का सिंधिया नगर दुर्ग स्थित मकान दो तल का जो 2820 वर्गफीट की जमीन में लगभग 4000 वर्गफीट पर बना हुआ है जिसके भू-तल में संतोष कुमार निवसरकर अपने परिवार सहित निवास करते हैं। तथा प्रथम तल पर पांच ब्लाक बना हुआ है जिसे किराये पर दिया गया है। इस मकान की कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये अनुमानित पाई गई है।
पढ़ें- डेंटल अस्पतालों की कारस्तानी हुई उजागर, स्मार्ट कार्ड की रकम के लिए…
इसी तरह साकेत नगर दुर्ग में 2700 वर्गफीट जमीन में 4700 वर्गफीट में तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया गया है जिसे छ: ब्लॉक में बांटा गया है। इस मकान की कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रूपये अनुमानित पाई गई है। इनके घर में विलासिता की सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में पाई गई है। इनके पास लगभग 20 लाख रूपये के दो चार पहिया वाहन है, डस्टर एवं मारूति स्वीफ्ट कार है तथा हिरो प्लेजर वाहन जो कीमती 80 हजार रूपये पाया गया। इनके घर की तलाशी में 6,48,953 रूपये नगद राशि कुल प्राप्त हुए है तथा बैंक एकाउण्ट में भी 2 लाख रुपये जमा पाया गया। इसके अतिरिक्त बैंक में इन्होंने सावधि जमा में 40 लाख रूपये जमा किया हुआ है एवं जीवन बीमा में भी 50 लाख रूपये का निवेश पाया गया है।
पढ़ें- लोकायुक्त ने दो रिश्वतखोर कर्मचारियों को किया रंगे हाथों गिरफ्तार, …
इनके घर से तथा बैंक के लॉकर से लगभग 1 किलो सोना एवं 7 किलो चांदी मिली है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये है। एक गाव में 03 एकड़ कृषि भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये है का निवेश भी संतोष कुमार निवसरकर के द्वारा किया गया है। छापे की कार्रवाई जारी है। उपरोक्त के अतिरिक्त सभी अन्य बैंकों में जहां पर इनके खाता या निवेश होने की संभावना है वहां पर कार्रवाई की जा रही है। बैंकों को इनके तथा इनके परिजनों के खाता तथा लॉकर के संबंध में जानकारी देने को कहा गया है। जानकारी प्राप्त होने पर विवेचना की जाएगी। अभी तक की छापामार कार्रवाई में करोड़ों रूपये की चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी सामने आई है। जिस पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के अपराध की विवेचना की जा रही है।
देखिए

Facebook


