कोरोना मामलों में तत्काल कार्रवाई और आवश्यक व्यवस्था के लिए तीन नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरोना मामलों में तत्काल कार्रवाई और आवश्यक व्यवस्था के लिए तीन नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरोना मामलों में तत्काल कार्रवाई और आवश्यक व्यवस्था के लिए तीन नोडल अधिकारी नियुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: May 15, 2020 3:32 pm IST

रायपुर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जिलावार नियुक्त प्रभारी अधिकारियों से समन्वय एवं पर्यवेक्षण के लिए तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये नोडल अधिकारी अपने संबंधित जिले में कोविड-19 के पाजिटिव केस मिलने पर शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्काल कार्यवाही कर आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। साथ ही अपने जिले के कार्यों का संपूर्ण पर्यवेक्षण करेंगे।

Read More: चम्बल अंचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा, 16 नए मरीज आए सामने

स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह ने आज आदेश जारी कर नोडल अधिकारी नामांकित किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के ओएसडीविलास भोस्कर संदीपन को रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी और मुंगेली जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभिजीत सिंह को सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर का नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। डी. वेंकट राहुल बालोद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कवर्धा जिले के लिए नोडल अधिकारी होंगे।

Read More: मध्यप्रदेश में 4595 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या, 24 घंटों में मिले 169 नए मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"