छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 7 नए मरीज, अब 10 एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 7 नए मरीज, अब 10 एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 7 नए मरीज, अब 10 एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 15, 2020 2:31 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। यहां ​पिछले दो दिनों में 7 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है।

Read More: 92 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से 4 हज़ार 622 धान उपार्जन केंद्रों में बनेगा चबूतरा

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 66 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 6 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि कल 1 मरीज की पुष्टि हुई थी। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 10 एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार एम्स रायपुर में जारी है।

Read More: उर्वशी रौतेला का ‘बॉडी बाय उर्वशी’ चैलेंज सोशल मीडिया में हुआ वायरल, जानिए पूरी डिटेल

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 31341 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 29812 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 66 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1463 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 56 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 10 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: जबलपुर में 6 और कोरोना मरीजों ने जीती जंग, जिले में एक्टिव केस की संख्या 71 हुई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"