दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए छत्तीसगढ़ के ये कांग्रेस विधायक, परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए छत्तीसगढ़ के ये कांग्रेस विधायक, परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
भिलाई: युवा महापौर और भिलाई नगर विधायक देवेंन्द्र यादव दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए है। कल ही उनके परिवार में उनकी मां सहित बड़े भाई धर्मेंद्र यादव, भाभी भावना यादव समेत 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद पूरा परिवार आइसोलेट हो गया है। इस बात की जानकारी खुद देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर दी है।
Read More: मुझे नहीं लगवाना कोरोना वैक्सीन, रो-रोकर चिल्लान लगी महिला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मेरी माता जी, बड़े भैया-भाभी सहित परिवार के 5 सदस्यों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझमें भी कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण हम सभी आइसोलेशन पर हैं। कृपया आप सभी अपना और परिवार का ख्याल रखें। स्वस्थ होकर जल्द आप सभी के बीच लौटूंगा।
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेरी भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं दूसरी बार कोरोना संक्रमण के चपेट में आया हूं। आप सभी से निवेदन है अपना और परिवार का ख्याल रखें। जल्द स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा।
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेरी भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
मैं दूसरी बार कोरोना संक्रमण के चपेट में आया हूँ। आप सभी से निवेदन है अपना और परिवार का ख्याल रखें।
जल्द स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा#COVIDー19 #coronavirus pic.twitter.com/pDblivLxOY— Devendra Yadav (@Devendra_1925) April 4, 2021
Read More: युवती ने प्रेमी का लिंग काटकर बहाया टॉयलेट में, अवैध संबंध का था शक, देखें सनसनीखेज मामला
बता दें कि इससे पहले 2 अगस्त 2020 को भिलाई नगर विधायक देवेंन्द्र कोरोना की चपेट में आए थे जिसके बाद आज पुनः उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छ्त्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों में यह पहला मामला है जब कोई दुबारा कोरोना की चपेट में आया है। गत दिनो जब बड़े भाई धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे तभी से विधायक देवेंद्र यादव खुद को होम आइसोलेट कर लोगो से मिलना जुलना बंद कर दिए थे।
मेरी माता जी, बड़े भैया-भाभी सहित परिवार के 5 सदस्यों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
मुझमें भी कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण हम सभी आइसोलेशन पर हैं।
कृपया आप सभी अपना और परिवार का ख्याल रखें।
स्वस्थ होकर जल्द आप सभी के बीच लौटूंगा#COVIDー19 #coronavirus— Devendra Yadav (@Devendra_1925) April 4, 2021

Facebook


