Ayodhya Ram Mandir New SIT: जल्द खुलेगा चंदा चोरी का राज? SIT टीम में नए IPS अफसरों की हुई एंट्री, इनकी हुई छुट्टी

Ayodhya Ram Mandir New SIT: जल्द खुलेगा चंदा चोरी का राज? SIT टीम में नए IPS अफसरों की हुई एंट्री, इनकी हुई छुट्टी

Ayodhya Ram Mandir New SIT: जल्द खुलेगा चंदा चोरी का राज? SIT टीम में नए IPS अफसरों की हुई एंट्री, इनकी हुई छुट्टी

Ayodhya Ram Mandir New SIT: जल्द खुलेगा चंदा चोरी का राज? SIT टीम में नए IPS अफसरों की हुई एंट्री, इनकी हुई छुट्टी /image: Social Media

Modified Date: July 26, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: July 26, 2026 12:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले की SIT में बड़ा बदलाव, दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों की एंट्री
  • आईजी किरण एस के नेतृत्व में अब नई टीम पूरे मामले की जांच करेगी
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सरकार नई SIT की जानकारी अदालत को देगी

लखनऊ। Ayodhya Ram Mandir New SIT: राज्य सरकार ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चंदा चोरी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में बड़ा बदलाव किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार गठित एसआईटी में अब लखनऊ रेंज के IG किरण एस के अलावा अयोध्या DIG रेंज सोमेन वर्मा और अयोध्या एसएसपी गौरव ग्रोवर को भी शामिल किया गया है। साथ ही जांच दल में शामिल लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार की छुट्टी कर दी गई है।

 

Ayodhya Ram Mandir New SIT आपको बता दें कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सोमवार को सुनवाई होगी है, सरकार की तरफ से नई एसआईटी के गठन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जांच को प्रभावी बनाने और आपराधिक पहलुओं की गहन जांच पड़ताल के उद्देश्य से दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों, DIG सोमेन वर्मा और एसएसपी गौरव ग्रोवर को भी SIT टीम में शामिल किया गया है।

राज्य शासन को SIT सौंपेगी रिपोर्ट

Ayodhya Ram Mandir New SIT नई SIT आईजी किरण एस के नेतृत्व में सभी पहलुओं की जांच करेगी। टीम चढ़ावे के संग्रहण, सुरक्षा व्यवस्था, वित्तीय रिकॉर्ड, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका और गड़बड़ियों समेत गिरफ्तार लोगों की जांच कर राज्य सरकार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.