CG Lockdown: रायपुर में 6 से 14 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन की खबरें फर्जी, IBC24 के स्क्रीनशॉट में छेड़छाड़ कर किया जा रहा वायरल
CG Lockdown: रायपुर में 6 से 14 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन की खबरें फर्जी, IBC24 के स्क्रीनशॉट में छेड़छाड़ कर किया जा रहा वायरल
रायपुर: IBC24 पर जनता की विश्वसनियता का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं। दरअसल कुछ लोग IBC24 का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। वायरल तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि रायपुर जिले में 6 से 14 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। बता दें कि इस तस्वीर को एडिट कर वायरल किया जा रहा है। वायरल तस्वीर में जिस तरह के फॉन्ट का इस्तेमाल किया गया है, वैसा फॉन्ट IBC24 ने कभी भी इस्तेमाल नहीं किया।
आपको बता दें कि ये दावे फर्जी हैं, IBC24 ने ऐसी कोई भी खबरें प्रसारित नहीं की है और न ही सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा की गई है। फर्जी स्क्रीनशॉट वायरल कर चैनल की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
Read More: इन तीन जिलों में आज रात से टोटल लॉकडाउन, जल्द खरीद लें जरूरी सामान, बंद रहेंगी ये सेवाएं
IBC24 लोगों से अपील करता है कि चैनल की पुरानी वीडियो को शेयर कर अफवाह न फैलाएं। साथ ही चैनल अपने दर्शकों और प्रदेश की जनता से भी ये अपील करती है कि ऐसी खबरों पर यकीन ना करें। किसी भी ताजा अपडेट के लिए लाइव न्यूज चैनल से खबर की पुष्टि करें। जो भी वीडियो शेयर किया जा रहा, उस वीडियो में एक बार चैनल के लोगो पर चलने वाली डेट को जरुर देख लें।

Facebook


