Chhattisgarh Police News: छत्तीसगढ़ के जवान ने क्यों ली अपनी जान, खौफनाक खुलासा |
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उनका शव कमरे की खिड़की में लगे फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। वहीं, स्थानीय स्तर पर उसके शराब का सेवन करने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Chhattisgarh Police News: छत्तीसगढ़ के जवान ने क्यों ली अपनी जान, खौफनाक खुलासा |

Facebook


