रायपुर: राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना अलग-अलग जिलों से सैकड़ों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए दुर्ग जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं, रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दुकानों और संस्थानों को खोलने और बंद करने के लिए निर्देश जारी किया है।
रायपुर में दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी। वहीं, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। जबकि जिम, स्विमिंग पूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। ठेले, गुमटी और चौपाटी शाम 6 बजे के बाद बंद करने का निर्देश दिया गया है।
बलौदाबाजार में सभी साप्ताहिक बाजार बंद करने का आदेश जारी किया गया है और रात 9 बजे तक ही सभी दुकानें खुली रहेंगी। जबकि राजनांदगांव में प्रशासन, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने दुकानों को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ही खोलने का फैसला लिया है।
कवर्धा जिले में भोरमदेव का गर्भ गृह श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही 9-10 अप्रैल को होने वाला भोरमदेव महोत्सव रद्द कर दिया गया है। धमतरी में दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी। 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। वहीं, ढाबा, रेस्टोरेंट और होटल रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"